To View Tests in English --> Use Translator (Hindi) then (English) available at Side(PC)/Bottom(Mobile)

IAS, UPPSC, UKPSC, RO/ARO, SSC Indian Polity Online Test

                      भारतीय राजव्यवस्था एवं शासन ऑनलाइन टेस्ट


Time Remaining:

Q.1) संसद के दो सत्रों के बीच अधिकाधिक अंतराल होना चाहिए -
A. 4 महीने का
B. 6 महीने का
C. एक वर्ष का
D. जो समय राष्ट्रपति निर्धारित करे


Q.2) संसद राज्य सूची के विषय के सम्बन्ध में कानून बना सकती है -
A. किसी भी परिस्थिति में
B. राष्ट्रपति की इच्छा से
C. यदि राज्य सभा ऐसा संकल्प पारित करती है
D. सम्बंधित राज्य के विधान मंडल से पूछकर


Q.3) राजनीतिक शब्दावली में शून्यकाल का अर्थ है -
A. प्रश्न-उत्तर काल
B. स्थगन काल
C. वह दिन जब संसद में कोई कार्य नहीं होता
D. निलंबित प्रस्ताव


Q.4) संसद, अंतर्राष्ट्रीय संधियों को भारत के किसी भाग अथवा सम्पूर्ण भारत में लागू करने के लिए, कोई भी कानून बना सकती है -
A. बहुसंख्य राज्यों की सहमती से
B. सम्बंधित राज्यों की सहमती से
C. बिना किसी राज्य की सहमति से
D. सभी राज्यों की सहमति से


Q.5) अध्यक्ष, सदन के किसी भी सदस्य को बोलने से रोक सकता है और अन्य किसी सदस्य को बोलने दे सकता है, यह घटना कहलाती है -
A. बैठ जाना (Yielding the floor)
B. पक्ष त्याग (Crossing the floor)
C. मर्यादा (Decorum)
D. अंतर्प्रदन (Interpellation)


Q.6) भारत में संसद की लोक-लेखा समिति के अध्यक्ष की नियुक्ति की जाती है -
A. भारत के राष्ट्रपति के द्वारा
B. भारत के प्रधानमन्त्री के द्वारा
C. राज्य सभा के अध्यक्ष के द्वारा
D. लोक सभा के अध्यक्ष के द्वारा


Q.7) संसद की सम्मिलित बैठक की अध्यक्षता की जाती है -
A. राज्य सभा के अध्यक्ष द्वारा
B. लोक सभा के स्पीकर द्वारा
C. प्रधानमन्त्री द्वारा
D. राज्य सभा में विपक्ष के नेता द्वारा


Q.8) धन विधेयक कहाँ पुरःस्थापित किया जाता है -
A. लोक सभा में
B. राज्य सभा में
C. दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में
D. इनमे से कोई नहीं


Q.9) अगर कोई धन विधेयक लोक सभा द्वारा स्वीकृत हो जाए तो राज्य सभा इसे अधिक से अधिक रोक सकती है -
A. 6 महीने तक
B. 14 दिन तक
C. 1 महीने तक
D. 4 महीने तक


Q.10) भारतीय संसद के दोनों सदनों की प्रथम संयुक्त बैठक हुई थी -
A. हिन्दू कोड विधेयक के सम्बन्ध में
B. बैंक राष्ट्रीयकरण विधेयक के सम्बन्ध में
C. स्वर्ण नियंत्रण विधेयक के सम्बन्ध में
D. दहेज़ उन्मूलन विधेयक के सम्बन्ध में







For updates Please Like our Page :

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »